होली का बस यह एक उपाय मिटाएगा हर तरह की परेशानी
होली का बस यह एक उपाय मिटाएगा हर तरह की परेशानी * हर तरह की समस्या से निजात पाना है तो होली पर करें बस यह 1 उपाय... होली का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है। देश के लगभग प्रत्येक भाग में यह त्योहार मनाया जाता है। होली उत्साह और उमंग का प्रमुख पर्व है। वर्षभर में आने वाली त्रि-राशियों में से एक होली की रात्रि भी है जिसमें किए गए सभी धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र, जाप, पाठ आदि सिद्ध, अक्षुण्ण हो जाते हैं जिनका फल जीवनपर्यंत कर्ता के प्राप्त होता है। > बाधाओं को कैसे करें दूर : इस होली की अग्नि में अपनी सभी शारीरिक, मानसिक व्याधि, किसी प्रकार की सफलता में रुकावट, आर्थिक कष्ट, अला-बला एवं सभी बाधाओं का नाश करने के लिए एक सरल एवं प्रभावकारी उपाय है जिसे कोई भी आसानी से कम खर्च में करके अपनी सभी बाधाओं को होली की अग्नि में भस्म करके जीवन को सुगम बना सकता है। कैसे करें यह उपाय : इस प्रयोग को करते समय शुद्धता, पवित्रता का विशेष ध्यान रखें। गोपनीयता इस प्रयोग की सफलता के लिए अति आवश्यक है। ...